गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई के साथ अमर जवान ज्योति की फोटो शेयर कर किया कटाक्ष

गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई के साथ अमर जवान ज्योति की फोटो शेयर कर किया कटाक्ष

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी है.

राहुल गांधी ने इस ट्वीट में अमर जवान ज्योति के मुद्दे का एक बार फिर जिक्र किया है. 

जिसे अब नेशनल वार मेमोरियल में मिला दिया गया है.

राहुल गांधी ने लिखा है कि 1950 में गणतंत्र दिवस पर हमारे देश ने विश्वास के साथ सही दिशा में पहला कदम बढ़ाया था.

सत्य और समानता के उस पहले कदम को नमन. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद

आपको बता दें राहुल गांधी ने उसी अमर जवान ज्योति की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है, 

जिसे 50 साल बाद इंडिया गेट से हटाकर 400 मीटर दूर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिला दिया गया.

इस कदम की कांग्रेस साथ-साथ अन्य सियासी दलों सहित कई लोगों ने आलोचना की थी.

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि 'यह बड़े दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी वह आज बुझ जाएगी.

राहुल गांधी ने लिखा था कि कुछ लोग देशभक्ति या बलिदान को नहीं समझते. हम एक बार फिर अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति जलाएंगे.

मोहम्मद आमिर